गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के गया कॉलेज मोड़ से गेवाल बीघा की ओर नही चलेंगे कोई वाहन,ईवीएम डिस्पैच को लेकर बदला ट्रैफिक रूट।
गया लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसे लेकर ईवीएम मशीन वितरण के लिए शहर के गया कॉलेज में डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर बनाया गया है । ईवीएम मशीन का वितरण आज से शुरू की गई है। मशीन वितरण को लेकर काफी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और मतदान से संबंधित पदाधिकारी पहुंच रहे हैं।