गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा,किया एरिया डॉमिनेशन
गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण,स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर सतर्क है।गया लोकसभा में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसे लेकर मतदान केंद्रों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाला है।वहीं झारखंड की सीमा तक सुरक्षा बलो की पैनी नजर है।