गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर जिले में 4736 के विरुद्ध की गई निरोधात्मक कार्रवाई।
गया लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष,स्वच्छ,भयमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गया पुलिस के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि चुनाव को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 128 लोगो के विरुद्ध सीसीए लगाया गया है तो वहीं 4736 लोगो के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई हैं।