मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के बीच बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। मुख्यमंत्री देहरादून स्थित 'राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान' पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ काफी समय बिताया। सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे और वे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को केवल सहानुभूति की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें समान अवसर देकर सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Puskarsinghdhami