कुलपहाड़: बेलाताल क्षेत्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे 153 मरीज, चिकित्साधीक्षक डॉ. पी के सिंह ने किया मेले का निरीक्षण
चिकित्साधिकारी डॉ. विनय कुमार के निर्देशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर के अधीक्षक डॉ. पी.के. सिंह की देखरेख में रविवार को अजनर, खमा और अकौना स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 153 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।