रायडीह: हीरादह धाम में 21वें क्रीड़ा महोत्सव का आगाज, पांच दिवसीय खस्सी हॉकी प्रतियोगिता में दिखेगा खिलाड़ियों का दम।
Raidih, Gumla | Sep 2, 2026 गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित हीरादह धाम खेल मैदान में पांच दिवसीय 21वें क्रीड़ा महोत्सव एवं खस्सी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। बताया गया कि वर्ष 2005 से लगातार शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम शिक्षा समिति एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेन्दवाकोना के सहयोग से इस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।