कप्तानगंज के बनकट जगदीश गांव में बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए।
मामला कप्तानगंज थाने पहुंचा, जहां शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। थाने के बाहर भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली।
#Azamgarh #Kaptanganj #AzamgarhNews