
mastti hai ye sahid bhai hai kya kar rahe ho
Kaptanganj, Kushinagar | Jul 28, 2026

🚨 आजमगढ़ में चोरों का आतंक, आधी रात घर से उठा ले गए 5 बक्से! आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से 5 बक्से उठाकर ले गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर घर से कुछ दूरी पर खेत में पांचों बक्से मिले, जिनके ताले टूटे हुए थे। बक्सों में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था। परिवार ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। 📍 स्थान: ओरा गांव, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ 👉 पूरी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट देखें TV24 NEWS EXPRESS पर। #Azamgarh #Kaptanganj #OraVillage #Theft #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh #TV24NewsExpress #AzamgarhNews #LatestNews
Burhanpur, Azamgarh | Jul 18, 2026

📍आजमगढ़ | प्राथमिक विद्यालय लछेहरा में छात्र से कथित मारपीट का मामला आखिर क्या है पूरा सच? क्या छात्र के लगाए गए आरोप सही हैं, या शिक्षक की सफाई में है सच्चाई? इस पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए TV24 NEWS EXPRESS की टीम पीड़ित छात्र के गांव मेहमौनी (थाना कप्तानगंज) और प्राथमिक विद्यालय लछेहरा (शिक्षा क्षेत्र तहबरपुर) पहुंची। छात्र, परिजनों, शिक्षक और स्थानीय लोगों से बातचीत कर दोनों पक्षों को जानने की कोशिश की गई। 🎥 देखिए हमारी EXCLUSIVE Ground Report और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। ⚠️ नोट: इस रिपोर्ट में व्यक्त आरोप संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित हैं। TV24 NEWS EXPRESS इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है और अंतिम सत्य जांच व कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा। #Azamgarh #GroundReport #TV24NewsExpress #Tahbarpur #Kaptanganj #SchoolNews #Student #Teacher #UttarPradesh #BreakingNews
Burhanpur, Azamgarh | Jul 18, 2026

🚨 आजमगढ़ | कप्तानगंज बुधवार शाम करीब 4:30 बजे छाता का पुरा ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पीछे बैठी महिला पुल के नीचे गिरकर घायल हो गई। डायल 112 और कप्तानगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सीएचसी रानीपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 👉 आजमगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को Follow करें। #Azamgarh #AzamgarhNews #Kaptanganj #RoadAccident #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #HindiNews #NewsUpdate
Burhanpur, Azamgarh | Jul 1, 2026

आजमगढ़ अपडेट | कप्तानगंज थाना क्षेत्र पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला घरेलू विवाद के बाद हुई घटना से जुड़ा है। दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया एवं जांच नियमानुसार जारी है। 📍 स्थान: अलहनी गांव, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ 👉 अधिक स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए TV24 News Express के साथ। #Azamgarh #AzamgarhNews #Kaptanganj #UPNews #BreakingNews #HindiNews #PoliceUpdate #NewsUpdate #TV24NewsExpress
Burhanpur, Azamgarh | Jun 30, 2026