शाहजहांपुर: एसपी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग नर्सिंग होम के साथ होटलों में चलाया चेकिंग अभियान
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा टीम के साथ महानगर के विभिन्न होटलों और नर्सिंग होम में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल और नर्सिंग होम में लगे अग्नि सुरक्षा यंत्रों को चेक किया गया। साथ ही अचानक आग लगने पर होने वाले नुकसान और उससे बचाव के संबंध में स्टाफ को विस्तृत जानकारी दी गई।