शिकोहाबाद: जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के एग्रीकल्चर विभाग के एचओडी को फर्जी अंकतालिकाएं बनवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के एग्रीकल्चर विभाग में फर्जी अंकतालिकाएं बनवाने के मामले में वांछित चल रहे एचओडी उमेश मिश्रा को पुलिस ने शुक्रवार सुबह छह बजे क़रीबन फर्रूखाबाद से गिरफ्तार कर लिया। उमेश मिश्रा पर बीएससी (एग्री) कोर्स में दाखिले के बदले पैसे लेकर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और फर्जी मार्कशीट जारी करने का आरोप है।