पटियाली: पटियाली में अवैध खनन पर एसडीएम ने कार्रवाई की, ग्राम खड़ेई से जेसीबी जब्त कर की सीज
पटियाली तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम एसडीएम आतिश कुमार सिंह ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। भ्रमण के दौरान ग्राम खड़ेई के पास अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन को जब्त करा दिया। इसके बाद खनन इंस्पेक्टर ने जेसीबी को विधिवत सीज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।