गोह: जैतिया गांव में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल, गयाजी रेफर
Goh, Aurangabad | Aug 28, 2026 बंदेया थाना क्षेत्र के जैतिया गांव में शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और इसी दौरान गोलीबारी हो गई। गोली लगने से जैतिया गांव निवासी इजहार खान के 25 वर्षीय पुत्र अरशद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल अरशद खान को इलाज के लिए