चौसा: बक्सर और चौसा में नाव पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित, 42 आवेदन प्राप्त हुए
Chausa, Buxar | May 6, 2026 जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला के आदेश पर बुधवार को 5:00 बजे संध्या तक बक्सर अनुमंडल के रामरेखा घाट एवं चौसा के महादेव घाट पर नाव निबंधन और नाविक अनुज्ञप्ति के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में राजस्व अधिकारी बक्सर, नगर प्रबंधक नगर परिषद बक्सर, मोटरयान निरीक्षक तथा राजस्व अधिकारी चौसा उपस्थित रहे। आज बक्सर अनुमंडल में नाव निबंधन के लिए 42 आवेदन प्राप्त हुए।