बक्सर: मतदान से नागरिकों को अपनी सरकार में अधिक शामिल होने और जवाबदेह बनाने में मिलती है मदद-याज्ञवल्क्य शुक्ला abvp राष्ट्रीय
Buxar, Buxar | May 3, 2024 ABVP जिला इकाई द्वारा युवा मतदाता जागरूकता सम्मेलन का आयोजन एमवी महाविद्यालय के मानस सभागार में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय और संचालन नगर मंत्री अभिनंदन मिश्रा ने किया. मौके पर उपस्थित ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि मतदान से नागरिकों को अपनी सरकार में अधिक शामिल होने व जवाबदेह बनाने में मदद मिलती है