Varanasi Murder: शराब पिलाकर 19 वर्षीय युवक की हत्या, बोरे में शव भरकर गोबर में दबाया; 3 गिरफ्तार
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के शिवपुरवा में 19 वर्षीय इशू कनौजिया की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने रेलवे क्वार्टर के पास गोबर के ढेर से प्लास्टिक के बोरे में बंद युवक का शव बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में प्रदीप, रोहित और रामकिशन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में युवक को शराब पिलाने के बाद हत्या करने और शव छिपाने की बात सामने आई है। एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने मामले की जानकारी दी। पुलिस हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
#Varanasi #VaranasiNews #VaranasiMurder #Sigra #SigraPolice #Shivpurwa #MurderCase #UPPolice #CrimeNews #VaranasiCrime #BreakingNews #HindiNews #LiveVNS #BanarasNews
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2026