पटियाली: पटियाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को नगला बक्सी से किया गिरफ्तार
पटियाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी विवेक पुत्र मोहरपाल निवासी बरखेड़ा, थाना कंपिल, फर्रुखाबाद को नगला बक्सी से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।