बंजरिया: जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बीडीओ बंजरिया व DAO से फसल क्षतिपूर्ति अनुदान भुगतान में गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग की
बंजरिया के जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार 3 बजे बीडीओ व डीएओ से मिल कर फसल क्षतिपूर्ति अनुदान भुगतान में गड़बड़ी करने वाले कर्मियों के खिलाफ जांच कर कारवाई की मांग की है। मनीष मिश्रा ने बताया कि वे डीएओ से मिले है,उन्होंने जांच के बाद कारवाई का भरोसा दिया है। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि गड़बड़ी की लगातार शिकायत मिल रही है। उनके आवेदन के आधार पर जांच की जा रही।