गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
रजपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । पुलिस के अनुसार वारंटी अभियुक्त मनोज निवासी नई बस्ती,कस्बा गवां,के खिलाफ धारा 498ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।