बांका: पाठक टोला पुल के पास गिट्टी से लदा हाईवा सड़क किनारे पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Banka, Banka | Jun 15, 2025 पाठक टोला पुल के पास रविवार की शाम 5 बजे गिट्टी लोड हाईवा सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हाईवा चला रहा चालक अखिलेश यादव सुरक्षित बच गया। उसने बताया कि रामपुरहाट से गिट्टी लोड कर भागलपुर जा रहे थे। बौंसी बाजार बजरंगबली मंदिर के पास पाठक पुल के पास पहुंचा, भागलपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो ने अचानक कट मार दिया।