बटियागढ़: हरदूटोला क्षेत्र से गुम हुई नाबालिग को रजपुरा पुलिस ने ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
बटियागढ़ ब्लाक के हरदूटोला क्षेत्र से गुम हुई नाबालिग को रजपुरा थाना पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया,थाना प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने बताया कि परिजनों की सूचना पर गुमइंसान प्रकरण 126/24 धारा 137,BNS दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने कुछ ही घँटे में खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया,आज बुधवार शाम 4 बजे मीडिया को कार्यवाही की जानकारी दी गई