बटियागढ़: कनोरा के पास बाइक से अवैध शराब का परिवहन करते पकड़े गए दो व्यक्ति, मगरोंन थाना पुलिस ने की कार्रवाई
भगवती मानव कल्याण सन्गठन शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं की सूचना पर मगरोंन थाना पुलिस ने कनोरा गांव के पास बाइक से अवैध शराब परिवहन करते 2 व्यक्तियों को पकड़ा है, पुलिस ने इनके पास से 75 पाव देशी शराब बरामद की है, उक्त शराब मगरोंन से कनोरा की तरफ ले जाई जा रही थी,पुलिस ने बाइक और अवैध शराब को जब्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।