बटियागढ़: सादपुर गांव में जैन मंदिर निर्माण के दौरान मिले चांदी के सिक्के, रजपुरा पुलिस पहुंची मौके पर
बटियागढ़ ब्लाक के सादपुर गांव में जैन मंदिर भवन निर्माण का कार्य चल रहा था इसी बीच जेसीबी मशीन खुदाई में जमीन में एक घड़े नुमा बर्तन में चांदी के सिक्के निकले.मौके पर कार्य देख रहे स्थानीय लोगों और युवा यह सिक्के उठाकर भाग निकले..1907 सन के यह सिक्के बताये जा रहे हैं जिनकी संख्या करीब 100 से 200 के बीच बताई गई है, सूचना पर रजपुरा पुलिस मौके पर पँहुची