छत्तीसगढ़ में शराब खरीदने का तरीका अब बदलने वाला है। प्रदेश की प्रीमियम शराब दुकानों में अब कैश पेमेंट पूरी तरह बंद करने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत ग्राहकों को शराब खरीदने के बाद भुगतान सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से QR कोड स्कैन करके करना होगा।
आबकारी विभाग के निर्देश के अनुसार प्रदेश की सभी प्रीमियम शराब दुकानों को कैशलेस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था 1 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में लागू होगी। यानी अब शराब खरीदने के लिए जेब में कैश रखने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ही भुगतान करना होगा।