कोलायत: मेघासर पहुँचे विधायक अंशुमान सिंह भाटी, 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आएँगे, MLA भाटी ने तैयारियों का लिया जायजा
14 अगस्त को श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेघासर में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा मेघासर में आयोजित प्रस्तावित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।CM के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया