शिकोहाबाद: खैरगढ थाना पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट मामले में एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त मोनू पुत्र राजकिशोर निवासी वाल्मीकि बस्ती कस्बा व थाना खैरगढ को शनिवार शाम पांच बजे करीबन एसजीएम कॉलेज के मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक अवैध तममंचा 315 बोर व एक ंिजंदा कारतूस बरामद हुआ। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।