शिकोहाबाद: प्रयागराज कुम्भ से लौटते वक्त हादसे का शिकार फ़िरोज़ाबाद के व्यक्ति की मौत, 12 घायलों के घर पहुँचे सदर विधायक मनीष असीजा
23 फरवरी 2025 को प्रयागराज कुंभ से लौटते हुए कानपुर के समीप ओम नगर, आसफाबद निवासी सत्य प्रकाश सविता सिंटू पुत्र उदयभान उम्र लगभग 34 वर्ष की कानपुर के समीप सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई साथ ही 12 लोग भी घायल हुए, जिनमे मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है, सूचना पर विधायक फिरोजाबाद सदर मनीष असीजा मृतक के आवास शुकवार देर सायं छह बजे क़रीबन पहुंचे।