शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला रूकनपुरा में बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
सनी पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम नौशहरा 27 फरवरी की सुबह अपनी टिर्री से सटरिंग का सामान लेकर रूकनपुर से मेला बाग के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान रूकनपुर में राशिद हलवाई की दुकान के सामने बीच रास्ता पर पल्सर बाइक सवार मार्ग के मध्य खड़ी थी। उसे हटाने के लिए कहा तो बाइक सवार ने गाली गलौज करते हुए ई रिक्शा चालक के सिर पर ईट से प्रहार कर लहूलुहान कर मारपीट की।