शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने घुनपई के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को दबोचा
थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार रात आठ बजे करीबन ग्राम घुनपई के पास से एक अभियुक्त पवन पुत्र विनोद शर्मा निवासी ठारपूठा थाना रामगढ को एक तमंचा देशी 315 बोर व दो जिंदा कारतूस संग शनिवार रात आठ बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।