लखीसराय: नीट परीक्षा को लेकर नया बाजार प्लस टू राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम
लखीसराय नया बाजार स्थित प्लस टू राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में रविवार को आयोजित नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। रविवार की दोपहर 12:15 पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद प्रवेश कराया जा रहा था।