मुज़फ्फरनगर: मोबाइल पर बात करना पड़ा भारी, दबंगों ने बीच सड़क पर जमकर की पिटाई, व्यक्ति को उठा-उठाकर पटका, CCTV में कैद पूरी वारदात
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति गली में खड़ा होकर अपने मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी कुछ दबंग वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने पीड़ित को बेरहमी से उठाकर ज़मीन पर पटक दिया।इस दौरान व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।