मुज़फ्फरनगर: प्रेम-प्रसंग में रची गई खौफनाक साजिश, प्रेमिका के पिता ने ₹100000 की सुपारी देकर प्रेमी सौरभ का कराया कत्ल, सात गिरफ्तार
ककरौली पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल साजिशकर्ता सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आरोपी मेहरबान उर्फ वीर सिंह, अंशुल, दानिश, वंश और अलीशान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए,जबकि दो अन्य आरोपी पवन और अक्षय को अलग से दबोचा गया। जिसमे पकड़े गए आलीशान ने सुपारी देकर अपनी बेटी के प्रेमी सौरभ की ₹100000 की सुपारी देकर हत्या कराई थी।