मुज़फ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा को चुनौती देते हुए बदमाश सब रजिस्टार कार्यालय में घुसे, कैश व दस्तावेज नहीं गए, केवल डीवीआर में छेड़छाड़
सदर तहसील स्थित सब रजिस्टार कार्यालय में देर रात दो अज्ञात चोर घुस गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। पहले बिना चेहरा ढके पहुंचे ये चोर, कैमरा देखते ही मुंह ढक लेते हैं। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों एक पोटली में कुछ भरकर कंधे पर लादे हुए बाहर निकलते हैं।वही चोर कोई नकदी या दस्तावेज नहीं ले जा सके, सिर्फ डीवीआर में छेड़छाड़ की गई है।