चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के जेएलएन कॉलेज में यूजी-पीजी पंजीकरण के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के अंगीभूत इकाई जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की प्रक्रिया जारी हैl पंजीकरण को लेकर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही हैl बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैंl