चाईबासा। सोमवार 1 बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिले की नर्स समूह ने उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात कर 12 मई को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम अपराह्न 4:00 बजे से पिल्लई हॉल में आयोजित किया जाएगा।