मंडला: मंडला में मध्यान्ह भोजन रसोइयों का कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mandla, Mandla | Apr 7, 2026 जिले के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रसोइयों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। मंगलवार को शाम 4 बजे रसोइयों का कहना है कि वे वर्षों से कम मानदेय में कार्य कर रहे हैं, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।