कुंडा: तांत्रिक चौराहे से हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चाकू बरामद
थाना जेठवारा पुलिस ने 22 मई को ग्राम महियामऊ में हुई मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों—हरिशंकर पाण्डेय और आकाश सरोज उर्फ बच्चा—को सोमवार शाम 4 बजे तान्त्रिक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो चाकू भी बरामद कर लिए हैं। दोनों पर एससी/एसटी एक्ट समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।