बंदरा: मतलूपुर और पटसारा पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन, 63 आवेदनों का मौके पर ही हुआ निष्पादन
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के मतलूपुर और पटसारा पंचायतों में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 63 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू, बीडीओ गुंजा कुमारी, सीओ अदिति राय