शाहगंज: ड्यूटी के दौरान कथित नशे में हंगामा, लाइनमैन का वीडियो हुआ वायरल
बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने वाले गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र में बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक लाइनमैन का कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शाहगंज 132/33 केवी से पोषित गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र के कोपा फीडर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में लाइनमैन उपकेंद्र परिसर में अपने साथी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज