बांसगांव: गगहा इलाके के असवनपार में 4 बदमाशों ने असलहे के दम पर महिला को बंधक बनाकर लूट की घटना को दिया अंजाम
गोरखपुर में आधी रात 4 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली सो रही महिला को असलहे के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान लूट लिया। घटना गगहा इलाके की है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह वारदात असवनपार पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई, फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।