बांसगांव: गगहा के गजपुर में मानव शिक्षा सेवा संस्थान के तत्वावधान में 5वीं बार 21 वर-वधुओं का सामूहिक विवाह समारोह हुआ आयोजित
मानव शिक्षा सेवा संस्थान के बैनर तले गगहा ब्लॉक गजपुर मे आयोजित सामूहिक विवाह संस्कार का सफल आयोजन किया गया। सोमवार को हुए इस कार्यक्रम में 21 बेटियों के हाथ पीले हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित व प्रतिष्ठित लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं पवर वधू पक्ष से उनके मां बाप एवं अन्य सहयोगियों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।