स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद में खाद के लिए किसानों का फूटा आक्रोश, सड़क जाम के बाद खुला पोर्टल
स्लीमनाबाद। राइस मिल परिसर में खाद लेने पहुंचे किसानों को घंटों कतार और इंतजार का सामना करना पड़ा। खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया और उन्होंने मार्ग जाम कर विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि वे कई दिनों से खाद के लिए परेशान हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।