रामनगर में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को रामनगर पुलिस वांछित अभियुक्त चंदन सागर की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो हाथीडगर के पास फॉरेस्ट चौकी के समीप आरोपी ने कथित तौर पर तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मालधन की ओर भाग गया। सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाली सड़क के जंगल में घिरने के बाद आरोपी ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चंदन सागर के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद होने की बात कही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
#Ramnagar #Nainital #NainitalPolice #UttarakhandPolice #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliceEncounter #PoliceAction #CrimeNews #WantedCriminal #CrimeUpdate #LawAndOrder #RamnagarNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #PoliceOperation #HaldwaniExpressNews