पहाड़ी: गंगोरा में चुनावी विवाद रोकने के लिए पुलिस ने की पहल, जीते-हारे सरपंचों ने बंधवाए साफे
पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव गंगोरा में पंचायत चुनाव के परिणामों को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो, इसके लिए पहाड़ी थाना पुलिस ने थाना परिसर में जीते और हारे सरपंच प्रत्याशियों की बुधवार शाम 5 बजे बैठक आयोजित की। इस दौरान दोनों पक्षों के सरपंच प्रत्याशियों ने एक-दूसरे को साफा बंधवाकर भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।