बड़ौत: SP सूरज कुमार राय ने थाना छपरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | Apr 26, 2025 बागपत पुलिस से शनिवार दोपहर करीब 1:45 मिली जानकारी के अनुसार एसपी सूरज कुमार राय ने शनिवार दोपहर को थाना छपरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, सीसीटीएनएस, बैरक एवं मैस आदि का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।