बड़ौत: छपरौली में तिलवाड़ा मोड़ निवासी किसान की आग की चपेट में आने से हृदय गति रुकने से हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
Baraut, Bagpat | Apr 25, 2025 छपरौली कस्बे में तिलवाड़ा मोड़ निवासी किसान की शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे जलने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। किसान रोशन सिंह पुत्र दरियाब सिंह के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। आग पड़ोसी के खेत तक पहुंच गई, जिसे बुझाने के प्रयास में वह आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद हृदय गति रुकने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। जिससे परिजनों में मातम छा गया।