बड़ौत: पट्टी धंधान कस्बा छपरौली निवासी बाइक चोरी के मामले में 2 आरोपी पुस्तकालय के पास से गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 25, 2025 पट्टी धंधान कस्बा छपरौली निवासी पप्पू पुत्र तेज सिंह ने 17 अप्रैल को थाना छपरौली पर तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया है। थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:45 बजे चोरी की घटना का खुलासा कर बताया कि पट्टी धंधान कस्बा छपरौली निवासी 2 आरोपी प्रवेन्द्र उर्फ भीम पुत्र कृष्णपाल व प्रशांत उर्फ गुड्डू पुत्र रणवीर को गिरफ्तार किया है।