जहाज़पुर: खजुरी पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने किया हमला, कर्मचारी का कंधा टूटा
खजुरी पेट्रोल पंप पर बदमाशों का हमला, कर्मचारी का कंधा टूटा भीलवाड़ा। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में सोमवार रात 7-8 बदमाशों ने लाठी-डंडों से पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट में मुकेश रेगर के कंधे की हड्डी टूट गई, जबकि धर्मराज मीणा और शोभाराम मीणा भी घायल हो गए। जान बचाने के लिए दीवार कूदकर भाग रहे मुकेश को बदमाशों ने पकड़कर पीटा।