जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर सहित भीलवाड़ा जिले एवं प्रदेश के अनेक गांवों में हाल ही में हुई अचानक ओलावृष्टि व बेमौसम वर्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की खड़ी फसलें, विशेषकर गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलें, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।