तिजारा: टपूकड़ा में 33 केवी बिजली लाइन हटाने को मिली मंजूरी, सांसद निधि से ₹32 लाख की स्वीकृति
Tijara, Alwar | Jun 13, 2026 टपूकड़ा कस्बे में मुख्य मार्गो कॉलोनी और गलियों में लटके पुराने 33 केवी बिजली लाइनों को हटाने की स्थानीय निवासियों की चार साल पुरानी मांग पूरी हो गई है। शनिवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए सांसद निधि कोटे से 32 लाख रुपए स्वीकृत किया गए हैं। इस पर कुल 64 लाख रुपए की लागत आएगी, जिसमें शेष 32 लाख रुपए बिजली विभाग वहन करेगा।