मिर्ज़ापुर: बैयाडाड़ गांव निवासी युवक को पट्टीदार ने सरैया गांव के पास विवाद के दौरान चाकू मारा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बैयाडाड़ गांव निवासी अमृतलाल बिंद पुत्र लक्ष्मण बिंद को सरैया से घर लौटने के दौरान रास्ते में पट्टीदार ने विवाद के दौरान चाकू मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमृतलाल के बड़े भाई राजू बिंद ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पट्टीदार ने पुराने विवाद में भाई को चाकू मारा है।